Korba Woman Viral Video: ऑटो से उतरकर महिला ने उतारे कपड़े, ऑटो चालक से विवाद के बाद लोगों को दी भद्दी गालियां; देखिए वीडियो..

Korba Woman Viral Video

Korba Woman Viral Video: कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर गुरुवार को एक महिला द्वारा अचानक कपड़े उतारकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। वह अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर उसका ऑटो चालक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर महिला ऑटो से उतरकर अचानक अपने कपड़े उतारने लगी और बच्चे को लेकर चौराहे की ओर बढ़ गई।

इस दौरान महिला ने आसपास मौजूद लोगों को भद्दी गालियां भी दीं। इस विचित्र माहौल को देख लोग हैरान रह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कौन है और कहां से आई थी। ऑटो चालक की पहचान भी नहीं हो पाई है।

ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऑटो चालक के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विवाद किस ड्राइवर से हुआ था। उन्होंने कहा कि जैसे ही जानकारी सामने आती है, आरोपी चालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक कोई शिकायत नहीं : CSP

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि अब तक इस मामले में न तो थाने और न ही किसी चौकी में कोई शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करने में देर नहीं करेगी।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *