Janjgir Champa Accident: कार और तेज रफ्तार बस में जोरदार भिड़ंत, 25 से अधिक यात्री घायल; कार सवार 3 पत्रकार भी जख्मी

Janjgir Champa Accident

Janjgir Champa Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क किनारे पलट गई, जिसमें 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं कार में सवार तीन पत्रकार भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरीमच गई।

घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के व्यासनगर के पास की है। जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण से बिलासपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस की भिड़ंत सामने से आ रही कार से हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पामगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बिलासपुर रेफर किया जा रहा है।

हादसे में पत्रकारों की कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *