Korba News: कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर बस्ती में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब दो नायब तहसीलदारों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा (Dipka Tehsildar Amit Kerketta) और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु (Hardibazar Tehsildar Abhijit Rajbhanu) मसाज कराने के लिए एक ब्यूटी सैलून पहुंचे थे। इसी दौरान ड्राइवर से हुए विवाद के बाद आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दोनों अधिकारियों की पिटाई कर दी। हमले में दोनों तहसीलदारों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना मंगलवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों तहसीलदारों को पटवारी त्रिलोक सोनवानी ने बताया था कि आदर्श नगर कुसमुंडा में स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर में मसाज की अच्छी सुविधा है। इसी कारण दोनों तहसीलदार अपनी-अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो गाड़ियों में वहां पहुंचे थे।(Korba Naib Tehsildar pitai)

सैलून के बाहर गाड़ियाँ खड़ी करने के दौरान कुछ युवक पहुंचे और ड्राइवर से विवाद करने लगे। मामला बढ़ने पर तहसीलदार दोनों बाहर आए और युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। इस दौरान आधा दर्जन युवकों ने दोनों अधिकारियों पर हमला कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।(Korba Naib Tehsildar Attack)
सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया और हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी शामिल हैं। मुख्य आरोपी हितेश सारथी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। (कोरबा नायब तहसीलदार पिटाई)

कुसमुंडा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में धारा 307 (हत्या का प्रयास) और डकैती सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
