Korba Suicide: कोरबा में रिटायर्ड ASI के बेटे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कमरे से मिली शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें

Korba Suicide

Korba Suicide: कोरबा शहर के एईसीएल कॉलोनी में मंगलवार शाम एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक (ASI) कलम सिंह ध्रुव का बेटा और पुलिस विभाग में पदस्थ नारायण ध्रुव का भाई था। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के प्रगति नगर कॉलोनी की है। पूरे दिन युवक घर से बाहर नहीं निकला, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ। शाम को जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला। अंदर झांककर देखा तो फणीभूषण का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

शादी के लिए परिवार ढूंढ रहा था लड़की

बताया जा रहा है कि फणीभूषण की अभी शादी नहीं हुई थी और परिवार उसके लिए लड़की की तलाश कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम लालपुर (लोरमी) में किया गया।

कमरे से मिली शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें भी मिली हैं। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *