DG-IG Conference Raipur: DG-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू, PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल; 12 घंटे तक चलेगा सत्र

DG-IG Conference Raipur

DG-IG Conference Raipur: 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक रायपुर में शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह महत्वपूर्ण सत्र जारी है। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हैं।

आज कुल चार सत्रों का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी राज्यों के डीजीपी प्रेजेंटेशन देंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियों, और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में महिला सुरक्षा में तकनीक के बढ़ते उपयोग, जन-आंदोलनों के प्रबंधन, भगोड़े अपराधियों की वतन वापसी के रोडमैप, फॉरेंसिक विज्ञान के व्यापक उपयोग और सफल अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो रही है।

इस बार कॉन्फ्रेंस विकसित भारत, सुरक्षित भारत की थीम पर आधारित है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 की प्रगति पर प्रस्तुति देंगे और 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे के बाद विकास की रणनीति पर जानकारी साझा करेंगे। इसके अलावा आतंकवाद-निरोध के नए रुझानों और उपायों पर भी चर्चा होगी। विजन 2047 पर आईबी के विशेष निर्देशक प्रस्तुति देंगे।

PM मोदी हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:15 बजे आईआईएम रायपुर पहुंचे, जहां उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद वे सीधे सम्मेलन सत्रों में शामिल हुए। बैठक रात 8 बजे तक लगातार चलेगी। करीब 12 घंटे तक देश की सुरक्षा, आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

रात 8:35 बजे पीएम मोदी स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे और रात 8:45 बजे स्पीकर हाउस M-01 पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

ऐसे की गई है ठहरने की व्यवस्था (DGP IG Conference Raipur)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम-11 में ठहरेंगे. नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है. सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं. ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं. इस कार्यक्रम में 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे.

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देंगे पीएम मोदी

28 से 30 नवंबर तक भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है. ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद निरोध, आपदा प्रबंधन, महिला सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था में फोरेंसिक विज्ञान एवं एआई के उपयोग जैसे प्रमुख सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस वार्षिक सम्मेलन में निरंतर गहरी रुचि दिखाई है और स्पष्ट चर्चाओं को प्रोत्साहित किया है. उन्‍होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया है, जहां पुलिस व्यवस्था पर नए विचार उभर सकें. व्यावसायिक सत्र, विस्तृत बातचीत और विषयगत चर्चाएं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत मामलों पर सीधे प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं.

2014 से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा सम्मेलन (Raipur DG Conference 2025)

वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में निरंतर सुधार हुआ है, जिसमें देश भर के विभिन्न स्थानों पर इसका आयोजन भी शामिल है. यह सम्मेलन गुवाहाटी-असम, कच्छ के रण-गुजरात, हैदराबाद-तेलंगाना, टेकनपुर-ग्वालियर-मध्य प्रदेश, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया-गुजरात), पुणे-महाराष्ट्र, लखनऊ-उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, जयपुर-राजस्थान और भुवनेश्वर-ओडिशा में आयोजित किया जा चुका है.

PM Modi Raipur Visit: PM Modi का आज छत्तीसगढ़ आगमन, नवा रायपुर में 60वें DGP-IG सम्मेलन में होंगे शामिल

60 th DGP IG Conference Raipur: रायपुर में आज से शुरू होगा 60वां DGP-IG सम्मेलन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *