Surajpur Elephant Attack: सो रहे पति-पत्नी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, इलाके में दहशत

Surajpur Elephant Attack

Surajpur Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में शुक्रवार देर रात हाथी ने खलिहान में सो रहे दंपति पर हमला कर उन्हें कुचलकर मार डाला। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाथी वहां पहुंच गया और दोनों पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाथियों के सही लोकेशन का पता नहीं लगाया जा सका।

बता दें कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हाथियों की गतिविधि बढ़ी हुई है। 22 नवंबर को रामकोला वन परिक्षेत्र में भी हाथियों ने हमला किया था, जिसमें पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *