CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अगले 3 दिन तक बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड का दौर अगले तीन से चार दिनों तक स्थिर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली नमी के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला थमेगा, हालांकि ठंड में कोई विशेष कमी देखने को नहीं मिलेगी। पिछले दो दिनों में सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही है।

उधर, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का निर्माण हुआ है, लेकिन इसके श्रीलंका तट के पास होने के कारण छत्तीसगढ़ में इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

CG Weather Update

उत्तरी छत्तीसगढ़ में कम हुआ शीतलहर का असर

राज्य के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे शीतलहर का असर कुछ कम हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान अभी भी 4–5 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिसके चलते रात के समय तीखी ठंड महसूस की जा रही है। सुबह कई जगह ओस जमने की स्थिति भी बन रही है।

रायपुर सहित शहरी इलाकों में बीते तीन दिनों से रात का तापमान लगातार नीचे गया है, जिससे हल्की ठंड तेज होकर महसूस की जा रही है। माना जैसे बाहरी क्षेत्रों में लोग रात के समय ठंड से कांप रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की दिशा में आंशिक बदलाव होने की उम्मीद है, लेकिन इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।

CG Weather Update

नवंबर में दो दौर की ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में नवंबर के महीने में दो दौर में ठंड ने असर दिखाया है। प्रथम सप्ताह में बदला मौसम दस दिनों तक असर दिखाता रहा। इसके बाद बीच में ब्रेक लगा और दो दिन से ठंड की वापसी हुई है। तापमान में गिरावट का दौर दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। राज्य में ठंड का पीक दिसंबर और जनवरी महीने को माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *