CG Rape: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की एक युवती से उत्तर प्रदेश के एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। आरोप है कि युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शहर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था। वह मोबाइल फोन बंद कर अपनी पहचान और लोकेशन छिपाकर रह रहा था। लगातार तलाश के बाद बस्तर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जगदलपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।![]()
होटल में ले जाकर युवती से किया SEX
पुलिस के अनुसार युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश निवासी रवि कुमार राजभर (22) से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और संबंध गहरे हो गए।
कुछ समय बाद युवक युवती से मिलने जगदलपुर पहुंचा। आरोप है कि उसने बातचीत के बहाने युवती को शहर के एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
शिकायत के अनुसार आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का कई बार शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने उससे मिलने से इनकार कर दिया तो वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश भेजा गया था। जांच में पता चला कि आरोपी घटना के बाद से अपने घर में स्थायी रूप से नहीं रह रहा था और लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से मऊ जिले के नसीराबाद क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
मोबाइल से मिले फोटो और वीडियो
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें पीड़िता से संबंधित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। पुलिस ने सभी डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।


