Raipur News: मिर्ची पाउडर और चाकू दिखाकर करते थे लूटपाट, बैंक मित्र और चॉइस सेंटर कर्मचारियों को भी बनाया निशाना

Raipur News: रायपुर जिले की अभनपुर पुलिस ने लूट की दो सनसनीखेज वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक मित्र और चॉइस सेंटर के कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसदा और सारखी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले अपने शिकार की रेकी करते थे और मौका मिलते ही पीड़ित के चेहरे पर मिर्ची पाउडर फेंककर तथा चाकू दिखाकर नकदी लूट लेते थे।tcw

दो वारदातों में 3.50 लाख की लूट

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 3 लाख 50 हजार रुपए की लूट की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ देशबंधु ग्राम पंचायत सारखी के सरपंच का छोटा भाई है। आरोपी पहले भी आबकारी, मारपीट, धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

Raipur News: रायपुर जिले की अभनपुर पुलिस ने लूट की दो सनसनीखेज वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक मित्र और चॉइस सेंटर के कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

आरोपियों से बरामद हुआ सामान

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो दोपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन, दो धारदार चाकू तथा लूट की रकम में से 70 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *