bilaspur: सिम्स में लापरवाही का गंभीर आरोप, दूसरी महिला को लगाया गर्भपात का इंजेक्शन, परिजनों ने की शिकायत

bilaspur  news : जिले के सिम्स हॉस्पिटल में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला मरीज गिरिजा ने आरोप लगाया है कि उसे गलती से गर्भपात का इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे उसके पांच महीने के शिशु का गर्भपात हो गया। गिरिजा के मुताबिक, यह इंजेक्शन दूसरी गर्भवती महिला, कविता के लिए था, लेकिन लापरवाही के कारण उन्हें लगा दिया गया। इस घटना के बाद मरीज और उसके परिजनों ने सिम्स हॉस्पिटल के महिला डॉक्टरों के खिलाफ एमएस से शिकायत दर्ज कराई है। वहीँ सिम्स हॉस्पिटल के एमएस डॉ. लखन सिंह और महिला विभाग की एचओडी डॉ. संगीता जोगी ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है। अस्पताल प्रबंधन  का कहना है कि मरीज को पहले ही ब्लीडिंग की समस्या थी, इसलिए उसे कोटा से सिम्स रेफर किया गया था। हालांकि, एमएस ने गलत इंजेक्शन लगाने के आरोपों की जांच कराने की बात कही है। मामले को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *