टेकलगुड़ियम गांव के 75घरों में पहली बार पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस योजना का लाभ अब सुकमा जिले के अंतिम ब्लॉक कोंटा के गांवों को भी मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ सरकार दूरस्थ और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है. बिजली के अलावा सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इस पहल से यह साबित हो रहा है कि विकास सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों को भी इसका पूरा लाभ दिया जा रहा है.

टेकलगुड़ियम के ग्रामीणों का कहना है कि अब वे भी विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे. स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में अन्य जरूरी सुविधाएं भी गांव में मुहैया कराई जाएंगी.

बाद पहली बार बिजली पहुंची, जिससे वहां के निवासियों के जीवन में नई रोशनी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *