रायपुर | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने महज 2 साल ही हुए हैं कि अब मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा जोरों पर है। दावा किया जा रहा है की 2026 में प्रदेश को नया मुख्यमंत्री देखने को मिलेगा और वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हटाकर किसी नए चेहरे को प्रदेश की कमान सौंप जा सकती है। ऐसा दावा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया जा रहा है- जिसमें मुख्यमंत्री समेत उनके अन्य 11 मंत्रियों की तस्वीर है जिनमें कुछ को पद से हटाकर नए चेहरों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाए जाने का दावा किया जा रहा है।
दरअसल पोस्ट में लिखा है कि ‘अप्रैल 2026 में विष्णु सरकार बदल सकती है, दिल्ली में हलचल तेज़, लगभग नए कैबिनेट तय माना जा रहा है।
“संभावित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री”
अरुण साव, केदार कश्यप, किरण सिंह देव’
माना जा रहा है। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा बने रहेंगे ऐसा कहा जा रहा है।

इसके अलावा मंत्रिमंडल में नए चेहरों की लिस्ट में अमर अग्रवाल, भावना बोहरा, लता उसेंडी, रेणुका सिंह, विक्रम उसेंडी, ललित चंद्राकर, अजय चंद्राकर का नाम शामिल है।
इतना ही नहीं, ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री पद पर बने रहेंगे और विष्णुदेव साय, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मी रजवाड़े, दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल को मंत्री पद से हटाया जाएगा ऐसा वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है।

फ़िलहाल इस वायरस पोस्ट की पुष्टि ठीहा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नहीं करता है। क्योंकि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री समेत कल 14 मंत्री हैं परंतु वायरल पोस्ट में केवल 12 ही मंत्रियों की तस्वीर है जिसमें लखनलाल देवांगन और गजेंद्र यादव का जिक्र नहीं है ऐसे में इस पोस्ट पर विश्वास कर पाना मुश्किल है।
