राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है.तेलीबांधा इलाके में सुबह 5 बजे के आस पास मॉर्निंग वाक पर निकली 3 महिलाओ को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे एक महिला प्रिया साहू हवा में (30) करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई. २ अन्य महीले गंभीर रूप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक कार सुबह 5 बजे तेलीबांधा के मुख्य सड़क पर शहर से हाईवे की तरफ जा रही थी. तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. इस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आईं और उन्हें चपेट में ले लिया.प्रिया साहू (30), रिया बंजारे और ललिता साहू साथ में थे, जिससे प्रिया साहू दूर हवा में जा गिरी जिससे उसका सर बुरी तरह फट गया और अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई.रिया बंजारे के भी सिर पर गंभीर चोटें आई है. वहीं ललिता साहू के पैर और शरीर में चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कार चालाक फरार
घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती है. पुलिस के मुताबिक, मृतक महिलाओं का परिवार भी हैं. इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
