CG Sharab: 1अप्रैल से प्लास्टिक बोतल में शराब, कम होंगे दाम ?

CG Sharab

CG Sharab: रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2026 से शराब बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आबकारी विभाग ने नई नीति के तहत सरकारी शराब दुकानों में कांच की बोतलों के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने का फैसला लिया है। नई नीति के पीछे लागत कम करना और वितरण प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाना मुख्य उद्देश्य बताया गया है। विभाग के अनुसार इस बदलाव से परिवहन के दौरान होने वाले नुकसान में कमी आएगी और राजस्व की बचत होगी। (छत्तीसगढ़ प्लास्टिक बोतल शराब)

सस्ती होगी शराब (CG Plastic Bottle Sharab)

प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल से पैकेजिंग लागत घटेगी, जिससे शराब की प्रति पेटी कीमत में करीब 50 से 60 रुपये तक की कमी आने की संभावना है। कांच की बोतलों की तुलना में प्लास्टिक बोतलें सस्ती और हल्की होती हैं। (1 अप्रैल से प्लास्टिक बोतल में शराब)

बोतलों के टूटने का डर खत्म ( Chhattisgarh plastic bottle liquor)

कांच की बोतलों के टूटने से होने वाले नुकसान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्लास्टिक बोतलों के उपयोग से ब्रेकज का खतरा खत्म हो जाएगा और एक साथ अधिक स्टॉक का परिवहन भी संभव हो सकेगा, जिससे सप्लाई चेन बेहतर होगी।

1 अप्रैल से 800 से ज्यादा दुकानों पर लागू

राज्य में संचालित 800 से अधिक सरकारी शराब दुकानों पर यह नियम अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। विभाग ने संबंधित इकाइयों को नए मानकों के अनुसार उत्पादन शुरू करने के निर्देश भी दे दिए हैं।

हालांकि इस फैसले पर पर्यावरण को लेकर चिंता भी जताई गई है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने प्लास्टिक बोतलों के कलेक्शन और रीसाइक्लिंग के लिए विशेष प्रावधान करने की बात कही है। दुकानों के पास डस्टबिन लगाए जाएंगे ताकि प्लास्टिक कचरे का सही प्रबंधन किया जा सके।

https://www.instagram.com/reel/DTz0_rMEW6V/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *