CG News: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र के गुल्ली-डांड गांव में एक किसान के खेत में करीब 12 फीट लंबा और 50 किलो वजनी अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, अजगर खेत में मौजूद एक बिल्ली को निगल चुका था। विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।![]()
सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
अजगर की सूचना मिलते ही स्थानीय सर्प मित्र द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर भारी-भरकम अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर के बड़े आकार और वजन को देखते हुए रेस्क्यू के दौरान विशेष सतर्कता बरती गई।
सांप को जंगल में छोड़ा
रेस्क्यू के बाद अजगर को गांव से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।



