Raipur Air Show: राजधानी के नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव स्थल तक पहुंचना अब और आसान हो गया है। नागरिकों की सुविधा के लिए सरकार ने 4 और 5 नवंबर को निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की है, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के राज्योत्सव और एयर शो का आनंद ले सकेंगे।

यह बसें रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों – रायपुर रेलवे स्टेशन, भाठागांव बस स्टैंड, तेलीबांधा चौक, पचपेड़ीनाका, साइंस कॉलेज और कालीबाड़ी चौक – से संचालित होंगी। बसों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। बसें सीधे नवा रायपुर राज्योत्सव मेला स्थल तक यात्रियों को छोड़ेंगी।

यह निःशुल्क परिवहन व्यवस्था आम नागरिकों की सुविधा के लिए की गई है ताकि अधिक से अधिक लोग राज्योत्सव में पहुंचकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

राज्योत्सव के अवसर पर 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम द्वारा भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो नवा रायपुर राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होगा, जहां दर्शक आसमान में भारतीय वायुसेना के रोमांचक करतबों का नजारा देख सकेंगे।
