Korba News: कोरबा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (Korba Medical College death) में प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। कोहड़िया चारपारा निवासी नंदिनी साहू (प्रथम प्रसव) की सिजेरियन डिलीवरी (woman dies after delivery) के कुछ घंटे बाद ही तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना में डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पति ने लगाए आरोप (Nandini Sahu death cesarean delivery)
नंदिनी (Nandini Sahu) के पति कीर्तन साहू ने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने उन्हें बार-बार अलग-अलग जानकारी दी और चक्कर लगवाए। डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चेदानी (Uterus) निकालने की अनुमति दी गई। कई यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के बावजूद नंदिनी की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही यह घटना हुई है।

अस्पताल प्रबंधन की सफाई
अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को लेकर सफाई दी है। उनका कहना है कि मरीज में कई तरह की जटिलताएँ (Complications) थीं। सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान ब्लड लॉस कितना होगा, यह पहले से अनुमानित करना कठिन होता है। इसलिए अतिरिक्त ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
नवजात सकुशल
इस मामले में साहू परिवार ने नंदिनी साहू को खो दिया है जबकि उसके द्वारा जन्म दिए गए दो नवजात सकुशल हैं और उनकी सारसंभाल की जा रही है। देखना होगा कि नंदिनी की मौत को लेकर जो कुछ बातें की जा रही है, उसका असली सच क्या कुछ सामने आता है।
