CG NHM Strike: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हड़ताली कर्मचारियों को प्रशासन ने अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। यदि 24 घंटे के भीतर कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर नहीं लौटते हैं तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।

10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल (NHM regularization demand)
बता दें कि NHM कर्मचारी नियमतीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। सेवा समाप्ति के आदेश जारी होने के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और काम पर नहीं लौटे हैं।

NHM आयुक्त का सख्त रुख (NHM employees termination)
आयुक्त सह मिशन संचालक, NHM छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि जिला चिकित्सा अधिकारियों ने पहले ही हड़ताल खत्म कर कार्य पर लौटने का नोटिस जारी किया था। (Raipur health department order)

कार्यकारिणी समिति की बैठक में सक्षम स्तर पर निर्णय लिया जा चुका है। इसके लिए आदेश भी जारी हो चुका है।फिर भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है, जिसे लोकहित के विरुद्ध बताया गया है।
आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्यस्थल पर वापसी नहीं हुई तो संबंधित कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
