Sukma Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। जिले के ग्राम सिरसेटी (नंदापारा) में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिवीजन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए पर्चा जारी किया है।

पर्चा जारी कर हत्या की
नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे में बताया गया है कि पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा को मौत के घाट उतारा गया है। उन पर आरोप लगाया गया कि वे साल 2022 से DRG जवानों के संपर्क में थे और मुखबिरी कर रहे थे। इसी संदेह के आधार पर दोनों ग्रामीणों को मार डाला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधि और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
