Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जगताकापा गांव के सरपंच (Jagatkapa village sarpanch sex demand) ने शराब के नशे में महिला के घर घुसकर सेक्स की डिमांड की और छेड़खानी की। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सरपंच ने महिला से किया सेक्स डिमांड (sarpanch sex demand)
घटना 30 अगस्त की शाम करीब 6 बजे की है। चंदा बाई निर्मलकर घर पर अकेली थी, तभी सरपंच इंदल गोंड शराब पीकर घर में घुस गया। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और सेक्स की डिमांड की। आरोपी सरपंच ने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने 31 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी सरपंच गिरफ्तार (Indal Gond Sarpanch Arrested)
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय सरपंच इंदल गोंड को गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
