CG Fire News: नेशनल हाईवे पर पिकअप में लगी आग, एक-एक कर ब्लास्ट हुए कई गैस सिलेंडर

CG Fire News: नेशनल हाईवे पर पिकअप में लगी आग, एक-एक कर ब्लास्ट हुए कई गैस सिलेंडर

CG Fire News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे-53 पर सोमवार को सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के छुईपाली के पास गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद पिकअप में रखे सिलेंडर एक-एक कर जोरदार धमाकों के साथ ब्लास्ट होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठती नजर आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप में आग लगते ही चालक समय रहते वाहन से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। इसके कुछ ही देर बाद सिलेंडर वाहन से बाहर गिरते गए और तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी और हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही सिंघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *