RAIPUR BREAKING: राजधानी रायपुर से खौफनाक मामला सामने आया है, यहाँ समता कॉलोनी स्थित अग्रसेन चौक के पास एक हांडीपारा में एक युवक पर आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर दिया. और आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल युवक गोपी निषाद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है. फ़िलहाल आजाद चौक पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
