Mahtari Vandan 28th Installment: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में पैसे ?

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan 28th Installment: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपए की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।tcw

महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती किसी भी समाज और राज्य के समग्र विकास की आधारशिला होती है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत बना रही है।

Mahtari Vandan Yojana

उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2024 से शुरू हुई इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वरोजगार गतिविधियों में कर रही हैं।

18 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जून 2026 में 28वीं किस्त जारी होने के साथ ही योजना के तहत अब तक महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।

नियद नेल्लानार अभियान से जुड़ीं नई महिलाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्लानार अभियान के तहत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों की 7 हजार 770 नई महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। इससे दूरस्थ और विशेष क्षेत्रों की महिलाओं को भी योजना का लाभ मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *