CG Liquor Shops Closed: पूरे छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब दुकानें, आदेश जारी

CG Liquor Shop Closed

CG Liquor Shops Closed: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की सभी अधिकृत दुकानें बंद रहेंगी। राज्य सरकार ने इस दिन शुष्क दिवस घोषित किया है। इसके तहत प्रदेशभर में संचालित देशी, विदेशी और अन्य सभी अधिकृत मदिरा प्रतिष्ठानों में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

आबकारी विभाग ने जारी किए निर्देश

आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जिले में संचालित देशी मदिरा दुकान, विदेशी मदिरा दुकान, कम्पोजिट मदिरा दुकान और मद्य भंडारण भंडारागार को 15 अगस्त को पूरी तरह बंद रखना होगा।

पर्यटन बार और अहाते भी रहेंगे बंद

निर्देश के मुताबिक एफएल-3 (ग) पर्यटन बार, मदिरा भंडारण केंद्र और शराब दुकानों से जुड़े सभी अहाते भी शुष्क दिवस के दौरान बंद रहेंगे। इस दिन किसी भी अधिकृत प्रतिष्ठान से शराब की बिक्री नहीं की जाएगी।

CG News: दारू प्रेमी सावधान ! मिलावटी शराब बेच रहे थे कर्मचारी, 4 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

अवैध शराब पर रहेगी कड़ी निगरानी

आबकारी विभाग ने अधिकारियों को अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और परिवहन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिलों में विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

15 अगस्त को नहीं मिलेगी शराब

प्रदेशभर में 15 अगस्त को सभी अधिकृत शराब दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी विभाग ने सभी जिलों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *