Raipur Drugs Party: रायपुर ड्रग्स पार्टी का वीडियो वायरल, फार्म हाउस और कार में ड्रग्स लेते दिखे युवक, मोबाइल और ATM कार्ड से बना रहे हैं लाइन….

Raipur Drugs Party

Raipur Drugs Party: रायपुर में ड्रग्स का जाल तेजी से फैलता जा रहा है। कुछ दिन पहले होटल में युवती के ड्रग्स सेवन का वीडियो सामने आया था, और अब 3 युवकों के ड्रग्स पार्टी करते हुए वीडियो वायरल (Raipur Drugs Video Viral) हो रहे हैं। ये वीडियो कार और फार्म हाउस के अंदर के हैं, जहां युवक सफेद पाउडर (हेरोइन/MDMA) को ATM कार्ड से लाइन बनाकर नाक से खींचते नजर आ रहे हैं।

Raipur Boys Drugs Party

 

मोबाइल और प्लेट पर बना रहे थे ड्रग्स की लाइन

वीडियो में युवक टेबल पर रखी शराब की बोतल और मोबाइल के बीच ड्रग्स की लाइन (Mobile Drugs line) तैयार करते दिखते हैं। एक युवक ATM कार्ड (ATM Card Drugs line)से प्लेट पर पाउडर की छह लाइन बना रहा है, जिसे वह रोल पेपर की सहायता से नाक से सूंघता है। दो युवक आपस में बातचीत कर रहे हैं, जबकि तीसरा ड्रग्स की तैयारी में जुटा है।

 

कार में भी ड्रग्स पार्टी (Raipur Boys Drugs Party)

एक अन्य वीडियो में युवक कार की सीट पर बैठकर अपने मोबाइल स्क्रीन पर ड्रग्स की लाइन बनाते दिख रहा है। वह रोल पेपर से पाउडर को खींच रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रायपुर के भाटागांव क्षेत्र स्थित निजी फार्म हाउस का है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *