CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर में ज्यादा दिखेगा प्रभाव, राजनांदगांव में तापमान 43°C

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में 16 से 19 अप्रैल के बीच हीट वेव (लू) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है और आने वाले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंच चुका है।

CG Weather Update:

बीते 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है और मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19°C दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक भी मौसम शुष्क रहेगा और कुछ इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *