CG Teacher rape : आरंग में शिक्षिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस… 

CG Aarang Teacher rape : छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपी ने देर रात घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 2 फरवरी की रात की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। रात के खाने के बाद वह सोने की तैयारी कर रही थी, तभी एक अज्ञात बदमाश अचानक घर में घुस आया। आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर तुरंत आरंग थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

 

आरंग पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *