Raipur Breaking: विधायक सुनील सोनी को मिली धमकी, डिजिटल अरेस्ट की कोशिश

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर दक्षिण के विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी को अज्ञात कॉलर द्वारा धमकी देने का मामला उजागर हुआ है। कॉलर ने खुद को IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का अधिकारी बताते हुए उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की कोशिश की। (Raipur Vidhayak Sunil Soni Dhamki)

मिली जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार शाम को अज्ञात कॉलर ने खुद को आईबी अफसर बताते हुए विधायक से कहा कि, आपका नंबर पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच में ट्रेस हुआ है। इस नंबर से हमले को लेकर क‌ई काल हुए हैं। जब विधायक ने अपना परिचय दिया तो वह कॉलर सहमत नहीं हुआ और सोनी को पूछताछ के लिए आईबी आफिस आने को कहा। (Raipur MLA Sunil Soni Threat Case)

अज्ञात कॉल ड्राप होने के बाद सोनी ने एस‌एसपी लाल उमेद सिंह को तत्काल सूचना दी। इस मामले में साइबर पुलिस जांच शुरू कर दी है। (Vidhayak Sunil Soni Digital Arrest Attempt)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *