Raipur Rape: राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 8 साल की मासूम बच्ची को खाना खिलाने के बहाने किडनैप किया गया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। (रायपुर में 8 साल की बच्ची से रेप)

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सिग्नल पर वाहन चालकों से पैसे मांगकर अपना गुजर-बसर करती थी। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह अपने साथियों के साथ तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर मौजूद थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार आरोपी नवीन (21) वहां पहुंचा और बच्ची को खाना खिलाने का लालच देकर अपनी गाड़ी में बिठाया, फिर VIP रोड ले जाकर दुष्कर्म (Raipur Minor Rape) किया। बहुत देर तक नाबालिग अपने परिजनों के पास नहीं पहुंची तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बता दें कि 2 सप्ताह पहले भी 9 साल की बच्ची से रेप हुआ था। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आरोपी अब्दुल अंसारी (65) ने अपने ही मोहल्ले की एक बच्ची का 5 दिनों तक रेप किया था। वह बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे रेप (aipur 8 Saal Bachhi Rape) करता था।
नाबालिग के परिजनों की सूचना पर एसीसीयू, तेलीबांधा थाने की टीम ने CCTV कैमरे के आधार पर जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस रात भर घूमती रही। आरोपी को सुबह 4 बजे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। (Raipur 8 Year Old Child Rape)

नाबालिग ने अपने साथ हुई आपबीती की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने रेप की बात स्वीकार की है। पूरे घटनाक्रम का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।
अपहरण और पास्को के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
