Raipur Accident: राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सीएम हाउस (Raipur CM House Accident) के पास छत्तीसगढ़ क्लब के सामने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुआ, जब भाई-बहन EV स्कूटर से स्कूल जा रहे थे। (रायपुर में पुलिस गाड़ी की चपेट में आए 2 स्कूली बच्चे)

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कॉलर्स स्कूल की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे टो-ट्रक (Raipur Tow Truck Accident Student Death) ने ओवरटेक करते हुए उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। (रायपुर पुलिस गाड़ी की टक्कर से छात्र की मौत)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7.50 बजे एक तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर चला रहे अंश आठवानी (14) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नमिसा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तत्काल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले में सिविल लाइन ACP रमाकांत साहू ने बताया कि पुलिस वाहन तेज रफ्तार में था। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
