Raipur News: रायपुर के अश्विनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी ग्राउंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई. बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक कोर्ट में गिरे कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. पूरी घटना का वीडियो (Raipur Heart Attack video viral) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, ईदगाह भाठा निवासी 57 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी अमृत बजाज रोजाना की तरह सोमवार को भी बैडमिंटन (Raipur Badminton Player Death) खेलने ग्राउंड पहुंचे थे. खेल के दौरान उन्होंने एक शॉट मारा और जब शटल उठाने आगे बढ़े, तभी अचानक जमीन पर गिर पड़े. साथी खिलाड़ियों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे. (रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत)

स्थिति गंभीर देख उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है. बताया जा रहा है कि अमृत बजाज शुगर के मरीज थे, हालांकि वे नियमित रूप से खेलकूद और व्यायाम किया करते थे. अमृत बजाज का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया.
देखिए वीडियो –

