Korba Accident: बारात जा रही कार पलटी, 2 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक

Korba Accident

Korba Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और कई बार पलट गई। (कोरबा बारात जा रही कार पलटी)

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG 10 PF 9922 में सवार सभी युवक एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। कोरबा-चांपा मार्ग पर तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार (Korba Car Accident) सड़क किनारे जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में राहुल राय और विराट अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई,(Korba Car Accident Two Youths Death) जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। वाहन में फंसे शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।(Korba Car Palti)

उरगा थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *