CG Teacher Tranfer: छत्तीसगढ़ में इन दोनों शिक्षक भर्ती को लेकर गहमा गहमी की स्थिति है। युवा सरकार की ओर आशा और उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं कि कब उनको नौकरी मिलेगी लेकिन इन सब के बीच में अफवाह का बाजार भी गरम है हाल ही में ऐसा ही एक फर्जी ट्रांसफर आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

cg
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर 6 शिक्षकों का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपर सचिव वर्मा ने बताया कि एक मार्च 2025 को 6 व्याख्याता/शिक्षकों का फर्जी स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग के अफसर हैरान रह गए। स्कूल शिक्षा विभाग सीएम विष्णुदेव साय के पास है, इसलिए अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।
