Bhilai Viral Video: दुर्ग जिले भिलाई के के सेक्टर-10 से बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रोमांस करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल चलती बुलेट (Bullet stunt Bhilai) पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आया। वीडियो में युवती बाइक की टंकी पर बैठकर युवक से लिपटी हुई है और रोमांटिक अंदाज में झूमती दिख रही है। इस दौरान युवक बाइक (नंबर CG 07-CQ 7820) चला रहा था।

सड़क पर बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का रोमांस (Girlfriend boyfriend Romance Video Bhilai)
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कपल ने हेलमेट तक नहीं पहना था। वे ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर स्टंट और रोमांस करते नजर आए। राहगीरों ने यह नजारा मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार (Manish Arrest)
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी युवक की पहचान 21 वर्षीय मनीष (Manish Arrest) के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी (Girlfriend boyfriend Bullet stunt)
यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कपल की हरकत की आलोचना की। लोगों ने कहा कि ऐसी लापरवाही न केवल उनकी बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल सकती है।
