Arang News: महानदी में कूदने वाली महिला की मिली लाश, दूसरे शव की भी हुई पहचान

महानदी में कूदने वाली महिला की मिली लाश

Arang News: छत्तीसगढ़ के आरंग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। महानदी पुल (Woman Jumped Mahanadi) से कूदने वाली विवाहित महिला स्वाति त्रिवेदी पति अजय त्रिवेदी (27) की लाश मंगलवार सुबह नदी में तैरती मिली। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Swati Trivedi Jumped Mahanadi

 

पुल पर मिला था स्कूटी और दुपट्टा (Swati Trivedi Jumped Mahanadi) 

आरंग पुलिस को सोमवार सुबह ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे-53 के महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिला था। जांच में पता चला कि यह सामान स्वाति त्रिवेदी (Swati Trivedi Dead Body) का है। इसके बाद से पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश कर रही थी।

Swati Trivedi Dead Body

 

2 साल पहले हुई थी शादी, ढाई माह की बच्ची भी

थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो साल पहले रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। उसकी ढाई माह की बच्ची भी है। स्वाति रक्षाबंधन मनाने मायके पारागांव आई हुई थी। रविवार को पति और ससुरालवाले मायके आए थे और वापस चले गए थे। इसके अगले दिन सुबह करीब 5 बजे स्वाति स्कूटी लेकर घर से निकली थी।

पुलिस का मानना है कि स्वाति ने किसी वजह से नदी में छलांग लगाई होगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

दूसरे शव की भी हुई पहचान (Champa Chandrakar Dead Body)

स्वाति की तलाश के दौरान पुलिस को महानदी में एक और महिला की लाश मिली थी। शिनाख्त में पता चला कि मृतका 78 वर्षीय चंपा चंद्राकर (Champa Chandrakar Dead Body), निवासी बेमचा, जिला महासमुंद है। बताया जा रहा है कि वह 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकली थी। आरंग पुलिस ने शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Champa Chandrakar Dead Body

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *