Balrampur Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां भतीजे ने अपने चाचा की गंडासे से हत्या ( Nephew Killed Uncle) कर शव को घर के पीछे बाड़ी में दफन कर दिया। इसके बाद आरोपी लाश के पास बैठा रहा और गांववालों से कहने लगा- “मैंने ही मार दिया है, मुझे जेल भेज दो।”
शराब के नशे में हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, पंडरी गांव (Pandari Village Murder) में रविवार रात 50 वर्षीय मंगरू खैरवार (Mangru Khairwar Murder) अपने भतीजे संतोष खैरवार (30) के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी संतोष ने गंडासे से वार कर चाचा की हत्या कर दी।

शव को बाड़ी में दफनाया (Buried Body in Backyard)
हत्या के बाद आरोपी ने घर के पीछे बाड़ी में गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने पूछा तो उसने खुद बताया कि उसने हत्या कर दी है और शव को दफनाया है।
पुलिस ने निकाला शव, फॉरेंसिक जांच
मामले की सूचना पर रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची। न्यायिक मजिस्ट्रेट और वाड्रफनगर SDM की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
आरोपी गिरफ्तार (Santosh Khairwar Arrested)
पुलिस ने आरोपी संतोष खैरवार (Santosh Khairwar) को गिरफ्तार कर धारा 103, 238 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।
