Raipur News: राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में एक युवक की बहुमंजिला इमारत की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह घटना न्यू राजेंद्र नगर स्थित डॉल्फिन कॉलोनी की है, जहां युवक आठवीं मंजिल से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक की पहचान असलम अंसारी (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रीवा का निवासी था और रायपुर में गार्ड की नौकरी करता था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, पुलिस युवक के गिरने के कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
