Bilaspur News: गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- प्यार करने वाली ने ही रेप केस में फंसाया

Bilaspur News

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 30 वर्षीय युवक ने सुसाइड नोट लिखने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान गौरव सवन्नी (Gaurav Sawhney suicide case) के रूप में हुई है। शनिवार देर रात उसलापुर रेलवे ट्रैक पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा था- “जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।”

 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय गौरव सवन्नी अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। वह 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।

दरअसल, गौरव ने सुसाइड नोट लिखा और घर से शनिवार शाम को काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। गौरव के पिता अशोक सवन्नी के मुताबिक उनका बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह टेंशन में था। सुसाइड नोट में प्यार में धोखा मिलने का जिक्र किया था। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। वॉट्सऐप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रेक पर उसकी लाश मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *