CG News: इंसानियत शर्मसार, 16 महीने के बच्चे की मां बनी 12 साल की नाबालिग, जानिए पूरा मामला

CG News: इंसानियत शर्मसार, 16 महीने के बच्चे की मां बनी 12 साल की नाबालिग, जानिए पूरा मामला

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां 12 साल की एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दो वर्षों तक लगातार दुष्कर्म किया गया, जिसके चलते नाबालिग महज 12 वर्ष की उम्र में 16 महीने के बच्चे की मां बन गई। मामले का खुलासा होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संजू मनहर और कृष्णा मनहर ने जब नाबालिग बच्ची अपने घर में अकेली थी, तब उसी समय अपहरण किया। इसके बाद आरोपी बच्ची को अलग-अलग राज्यों में ले गए और करीब दो साल तक उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान उसे महाराष्ट्र, कश्मीर, ऊटी और गोवा जैसे शहरों में घुमाते रहे और लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

नतीजा यह हुआ कि महज 12 साल की उम्र में वह बच्ची एक बिन ब्याही मां बन गई। जहां एक तरफ लाचार पिता अपनी बेटी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा था, वहीं दूसरी तरफ ये आरोपी उस मासूम का बचपन कुचल रहे थे। अंत में जब बच्ची और उसका 16 महीने का बच्चा आरोपियों के लिए बोझ बन गए, तो उन्होंने उसे महाराष्ट्र की सड़कों पर बेसहारा छोड़ दिया। जब वह मासूम अपनी गोद में 16 महीने का बच्चा लिए बिलासपुर लौटी, तो उसके माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की, तो टीम सीधे महाराष्ट्र पहुंची। वहां से संजू और कृष्णा मनहर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *