CG Liquor Shop: छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब बिक्री को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश की शराब दुकानों में कैश से शराब (Liquor Cash Ban Chhattisgarh) खरीदना संभव नहीं होगा। प्रदेश के नए आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी शराब दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट अनिवार्य किया जाए।
100% ऑनलाइन पेमेंट का लक्ष्य (Online Payment for Liquor Shop)
बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि शराब दुकानों में भुगतान केवल डिजिटल माध्यम (Liquor Digital Payment Chhattisgarh) से ही स्वीकार किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि शराब की बिक्री 100 प्रतिशत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से हो। इससे न सिर्फ पारदर्शिता आएगी, बल्कि कैश लेन-देन से जुड़ी गड़बड़ियों पर भी अंकुश लगेगा।

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई
मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा अनुरूप, सीमावर्ती इलाकों में आबकारी जांच चौकियों पर सतर्कता बढ़ाने और विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

24 घंटे सीसीटीवी निगरानी
बैठक में मंत्री ने यह भी कहा कि सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और मुख्यालय से उन पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। साथ ही, ढाबों और फार्म हाउसों में अवैध शराब बिक्री पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

बैठक में आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और मंत्री ने उनसे लाइसेंसिंग, मार्केटिंग कार्पोरेशन और बार-क्लब संचालन की विस्तृत जानकारी ली।
