CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज होगी भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने ( IMD Alert GC) दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज भारी से अति भारी बारिश (Heavy rain in CG) की संभावना जताई गई है। वहीं कई जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटों का हाल (Heavy rain in CG) 

बस्तर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

कहां हुई बारिश (सेमी में)

छिंदगढ़ 10, सुकमा 9, डौंडीलोहारा 9, बकावंड 8, बड़े बचेली 8, गादीरास 7, कटेकल्याण 7, दोरनापाल 7, बस्तर 6, गंगालूर 5, मर्दापाल 5, जगरगुंडा 5, भनपुरी 5, धनोरा 5, सरोना 5, लोहंडीगुड़ा 5, कुमरदा 4, नारायणपुर 4, बड़ेराजपुर 4, कुआकोंडा 4, बीजापुर 4 और अन्य स्थानों पर 4 सेमी से कम बारिश हुई।

 

रायपुर का मौसम (Raipur Weather)

रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इस दौरान तापमान 24 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी (CG Rain Alert)

ऑरेंज अलर्ट – बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं (30-40 KMPH) और भारी बारिश की संभावना।

यलो अलर्ट – सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *