CG News: तीर-धनुष से ग्रामीणों को धमका रहा था युवक, जान से मारने की धमकी

CG News: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक तीर-धनुष और लोहे का कत्ता लेकर गांव में लोगों को धमका रहा था। आरोपी राह चलते लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर भी वह उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।

CG News: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक तीर-धनुष और लोहे का कत्ता लेकर गांव में लोगों को धमका रहा था। आरोपी राह चलते लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर भी वह उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।tcw

पुलिस के अनुसार, ग्राम बरौनाकुंडा के एक ग्रामीण ने घरघोड़ा थाने में सूचना दी कि गांव का 33 वर्षीय विद्याधर अगरिया हाथ में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। उसकी हरकतों से गांव में दहशत का माहौल बन गया था।

पुलिस को देखकर हुआ उग्र

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जब आरोपी के घर के पास पहुंची तो वह और अधिक उग्र हो गया। आरोपी हथियार लहराते हुए पुलिस की ओर बढ़ा और सामने आने वाले को जान से मारने की धमकी देने लगा।

घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने संयम बरता और सही मौका मिलते ही आरोपी की घेराबंदी कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां उसके कब्जे से लोहे का कत्ता और तीर-धनुष जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *