CG News: महिला को टोनही बताकर किया सामाजिक बहिष्कार, राशन तक कराया बंद; 23 लोगों पर FIR

CG News: महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और सामाजिक प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक महिला और उसके परिवार को कथित तौर पर टोनही बताकर प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ दुकानदारों पर दबाव बनाकर उन्हें राशन और जरूरी सामान तक देने से रोक दिया गया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

tcw

मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड क्रमांक-9 का है। पीड़िता का आरोप है कि लंबे समय से उसके परिवार को टोनही कहकर गाली-गलौज की जा रही थी और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। इसके साथ ही परिवार पर मोहल्ला छोड़ने का दबाव बनाया गया और सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने का प्रयास किया गया।

राशन देने से भी रोका

पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले के दुकानदारों पर भी दबाव बनाया गया, ताकि उसके परिवार को राशन और अन्य जरूरी सामान न दिया जाए। इससे परिवार को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला

पीड़िता ने पहले बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बागबाहरा की अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने 24 जुलाई को 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन धाराओं के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 और 5 के साथ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *