Raipur Bus Fire: नवा रायपुर में कर्मचारियों से भरी बस में भीषण आग, मची चीख-पुकार; 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार

Raipur Bus Fire: नवा रायपुर के महानदी भवन जा रही कर्मचारियों से भरी बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। चलती बस में धुआं उठते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे।

Raipur Bus Fire: नवा रायपुर के महानदी भवन जा रही कर्मचारियों से भरी बस में बुधवार को अचानक आग लग गई। चलती बस में धुआं उठते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे।

आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने तुरंत बस से बाहर निकलना शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

अचानक लगी आग से मची चीख-पुकार

बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने समय रहते बस खाली कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, चलती बस में अचानक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *