तेज रफ़्तार कार पेड़ से जा टकराई, कार में आग लगने से जिन्दा जला ड्राईवर 

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कार चालक जिंदा जल गया. पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर कारीमाठी मोड़ के पास हादसा हुआ. जहां बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिसमें बैठा ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका और बुरी तरह झुलस गया.

 यह मामला पसान थाना क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी एस के विश्कर्मा के मुताबिक, कार पूरी तरह जल जाने से वाहन की नंबर प्लेट भी नष्ट हो गया. चालक की पहचान नहीं हो पाई है . पहचान के लिए पुलिस कई स्तर पर प्रयास कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. कार कोरबा से पेंड्रा रोड की तरफ जा रही थी. हादसे में चालक की मौत हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *