गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप में हिंदू छात्रों को जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल से 1 मार्च के बीच NSS कैंप का आयोजन किया गया था.जिनमे कुल 159 छात्र शामिल थे जिनमे से 4 छात्र मुस्लिम थे और बाकी छात्र हिन्दू थे.बीच में ईद पड़ा इस दिन प्रोग्राम ऑफिसर ने सभी छात्रों को बुलाया और और जबरन नमाज़ पढाया.
छात्रों ने इस बात का विरोध किया तो उन्हें सर्टिफिकेट न देने की धमकी भी दी गई जिसकी शिकायत छात्रों ने लिखित में पुलिस स्टेशन में की है.वही इस मामले में आज छात्रों व हिंदू संगठन के लोगों ने विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा मचाया. प्रदर्शनकारी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं. वाइस चांसलर को हटाने की मांग को लेकर छात्र यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के गेट पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे. प्रदर्शनकारी जीजीयू नहीं बनेगा जेएनयू के नारे लगा रहे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई.
