Mahadev Kawre new Vice-Chancellor of KTUJM: छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना द्वारा छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत यह आदेश जारी किया गया।

वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल समाप्त
बता दें, IAS महादेव कावरे 5 मार्च 2025 से कुलपति पद का कार्यभार संभालेंगे। उनकी यह नियुक्ति आगामी आदेश तक या अधिकतम 6 माह के लिए प्रभावी रहेगी। वर्तमान कुलपति बल्देव भाई शर्मा का कार्यकाल 4 मार्च 2025 को समाप्त हो रहा है।
प्रशासनिक अनुभव से मिलेगा KTU को नई दिशा
IAS महादेव कावरे अपने प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। रायपुर संभागायुक्त के रूप में उनकी कार्यशैली को काफी सराहना मिली है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
महादेव कावरे की इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय को नई कार्यसंस्कृति, सृजनात्मकता और सुधारवादी दृष्टिकोण मिलने की संभावना है। इससे शैक्षिक माहौल में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
