CG News: PMGSY की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त, जल्द मरम्मत और कार्रवाई के दिए निर्देश

Lakshmi Rajwade

CG News: सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की बदहाल स्थिति से हो रही परेशानी की जानकारी दी, जिसके बाद मंत्री ने कलेक्टर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने पत्र जारी कर PMGSY के तहत निर्मित खराब सड़कों का निरीक्षण कराने और उनकी वास्तविक स्थिति का आकलन करने को कहा है। उन्होंने गारंटी अवधि में शामिल सड़कों की मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से अनुबंध की शर्तों के अनुसार जल्द कराने के निर्देश दिए हैं।

गारंटी अवधि में सड़कों की होगी मरम्मत

मंत्री ने कहा कि जिन सड़कों की गारंटी अवधि अभी जारी है, उनकी मरम्मत संबंधित ठेकेदारों से कराई जाए। साथ ही मरम्मत कार्य की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य में देरी या किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा देना प्राथमिकता

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी सड़कें लोगों के आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच के लिए बेहद जरूरी हैं। सरकारी योजनाओं के तहत बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *