CG News: अंबिकापुर में आयोजित अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर स्थित एक निजी होटल में 18वें प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।![]()
सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया गया।
अग्र महाकुंभ सम्मेलन को समाज के संगठन, आपसी सहयोग और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।


