Rajnandgaon ED Raid: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार सुबह कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि भोपाल और रायपुर से पहुंची अलग-अलग टीमों ने सुबह करीब 6 बजे 3 ठिकानों पर दबिश दी।![]()
भंसाली किराया भंडार और नाहटा के ठिकानों पर दबिश
जानकारी के मुताबिक, जिन ठिकानों पर कार्रवाई की गई है, उनमें भंसाली किराया भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा के प्रतिष्ठान शामिल हैं। ईडी की टीम इन परिसरों में दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारी जरूरी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

